Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank शास्त्रीय, अर्धशास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत (संगीत कला भाग 2)

  • question_answer
    किराना घराना का सम्बंध किस शास्त्रीय गायन से है?

    A) ध्रुपद                        

    B)          ख्याल

    C) ठुमरी                        

    D)          धमार

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - ख्याल
    व्याख्या - किराना घराना भारतीय शास्त्रीय संगीत की ख्याल गायन परम्परा का एक प्रसिद्ध घराना है। किराना घराने का नामकरण उत्तर प्रदेश के प्रबुद्ध नगर जिले के एक तहसील कस्बा किराना से हुआ माना जाता है। यह उस्ताद अब्दुल करीम खां का जन्म स्थान भी है, जो बीसवीं सदी में किराना शैली के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण भारतीय संगीतज्ञ थे।
    टिप्पणी - किराना घराना से सवाई गंधर्व, सुरेशबाबू माने, प्रभा अत्रे, माणिक वर्मा, सुरेशबाबू आदि ख्याल गायक सम्बन्धित हैं।
    विशेष - घराना क्या है ? - घराना परंपरा भारतीय संगीत की विशेषता है। संगीत में घराने का अत्यधिक महत्व माना गया है। घराने से मतलब किसी विशिष्ट गुरु परंपरा से होता है। घराने की प्रथा संगीत की तीनों विधाओं में पाई जाती है। जिस प्रकार गायन में घराने होते हैं, उसी प्रकार वाद्य तथा नृत्य के भी घराने होते हैं। गायन के अंतर्गत भी ध्रुपद, खयाल तथा ठुमरी जैसी शैलियों में भी गायकों के विभिन्न घराने देखे जा सकते हैं। घरानों का प्रचलन उत्तर तथा दक्षिण दोनों में बराबर पाया जाता है। उत्तर भारत में जिसे घराना कहते हैं, दक्षिण में वही संप्रदाय कहलाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner