रुधिर वर्णक के सम्बन्ध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- |
(RPSC1992,BPSC2010,UPCS1990,2001,2004,2005,2016,UKPSC2003,2007) |
1. इसमें आयरन होता है। |
2. यह रक्त को लाल रंग प्रदान करता है। |
3. यह कुछ रोगों के प्रति प्रतिरक्षा प्रदान करता है। |
4. यह रक्त में ऑक्सीजन का वाहक है। |
कूट: |
A) 1, 2,
B) 2, 3 व 4
C) 1, 2 एवं 4
D) 1, 2, 3 एवं 4
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - 1, 2 एवं 4 |
व्याख्या - RBCs में हीमोग्लोबिन नामक प्रोटीन पार्इ जाती है। जो हीम (नॉन प्रोटीन भाग) तथा ग्लोबिन (प्रोटीन भाग) द्वारा निर्मित होता है। इसका हीम (Haem) भाग में के पोरफायरिन रिंग में आयरन की उपस्थिति के कारण लाल रंग का होता है, जो रक्त को लाल रंग प्रदान करता है। हीमोग्लोबिन का प्रमुख कार्य श्वसन के लिए ऑक्सीजन का परिवहन करना धमनियों में ऑक्सीहीमोग्लोबिन (HbO) युक्त शुद्ध रक्त चमकदार लाल होता है जबकि शिराओं में अशुद्ध रक्त काला लाल होता है। |
रोगों के प्रति प्रतिरक्षा प्रदान करने का कार्य श्वेत रक्त कणिकाएं करती हैं, जिन्हें वीर सिपाही की संज्ञा से अभिहित किया जाता हैं। |
टिप्पणी - एक स्वस्थ मनुष्य में हीमोग्लोबिन की औसतन मात्रा लगभग 12 से 16 ग्राम/100 मिलीलीटर रुधिर होती है। हीमोग्लोबिन की 1 ग्राम मात्रा 1.35 उस ऑक्सीजन को बन्धित करने की क्षमता होती है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec