Super Exam Biology Molecular basis of Inheritance / विरासत का आणविक आधार Question Bank वंशागति का आण्विक आधार एवं जैव तकनीकी

  • question_answer
    वर्तमान में वैज्ञानिक किसी गुणसूत्र में जीन इकाइयों का विन्यास अथवा उनकी सापेक्षिक स्थिति अथवा डी.एन.ए. अनुक्रमों को निर्धारित कर सकते हैं। यह ज्ञान हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी-                   (UPSC 2011)
    1. उसकी मदद से पशुधन की वंशावली जानी जा सकती है।
    2. उसकी मदद से सभी मानव रोगों के कारण ज्ञात हो सकते
    3. उसकी मदद से पशुओं की रोग-सह नस्लें विकसित की जा सकती हैं।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

    A) केवल 1 और 2

    B) केवल 2

    C) केवल 1 और 3

    D) 12 और 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - केवल 1 और 3
    व्याख्या - मानव जीनोमिक्स के द्वारा DNA अनुक्रमों से प्राप्त सार्थक जानकारियां व शोधों से जैविक तंत्र को समझने में काफी सहायता मिली है। विशेष ऊतक या अंग या अबुर्द (tumour) में मिलने वाले सभी कोड्स, हजारों जीन एवं प्रोटीन का अध्ययन करने में आसानी हो गयी है। इससे प्राप्त जानकारी द्वारा जीवन के रसायन को जैसे, जीनों की संख्या और प्रोटीन के कार्य की जानकारी प्राप्त होती है। इसके अलावा DNA अनुक्रम द्वारा आनुवांशिक रोगों जैसे एल्जाइमर, सिस्टिक फाइब्रोसिस, म्योटोनिक डिस्ट्रॉपी तथा जीनों की अक्षमता एवं उनमें उत्पन्न दोषों से होने वाली कर्इ बीमारियों का कारण ज्ञात कर उनका उपचार किया जा सकता है। लेकिन इसके द्वारा सभी मानव रोगों के कारण ज्ञात नहीं हो सकते।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner