Super Exam Biology Molecular basis of Inheritance / विरासत का आणविक आधार Question Bank वंशागति का आण्विक आधार एवं जैव तकनीकी

  • question_answer
    पीड़कों को प्रतिरोध के अतिरिक्त, वे कौन-सी सम्भावनाएं हैं जिनके लिए आनुवांशिक रूप से रूपांतरित पादपों का निर्माण किया गया है?              (UPSC 2012)
    1. सूखा सहन करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना
    2. उत्पाद में पोषकीय मान बढ़ाना
    3. अंतरिक्ष यानों और अंतरिक्ष स्टेशनों में उन्हें उगने और प्रकाश-संश्लेषण करने के लिए सक्षम बनाना
    4. उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाना
    निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए:

    A) केवल 1 और 2

    B) केवल 3 और 4

    C) केवल 1, 2 और 4

    D) 1, 2, 3 और 4

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - केवल 1, 2 और 4
    व्याख्या- आनुवंशिक रूपांतरण द्वारा पौधों के लाभ :-
    i. अजैव प्रतिबलों (ठंडा, सूखा, लवण, ताप) के प्रति अधिक सहिष्णु फसलों का निर्माण।
    ii. रासायनिक पीड़कनाशकों पर कम निर्भरता करना (पीड़कनाशी-प्रतिरोधी फसल)
    iii. कटार्इ पश्चात् होने वाले (अन्नादि) नुकसानों को कम करने में सहायक
    iv. पौधों द्वारा खनिज उपयोग क्षमता में वृद्धि (यह शीघ्र मृदा उर्वरता समापन को रोकता है)
    v. खाद्य पदाथोर्ं के पोषणिक स्तर में वृद्धि, उच्च प्रोटीन की मात्रा उदाहरण - ARI के वैज्ञानिकों ने शुष्क क्षेत्रों में उगाए जाने वाले डुरम (Durum) गेहूं में गुणसूत्र 6A पर ‘बौने जीनों’ की मैपिंग की है। गेहूं की अच्छी गुणवत्ता की किस्म को बौने जीन का उपयोग करके DNA आधारित मार्कर विधि के आधार पर विकसित किया गया। DNA आधारित मार्कर तकनीक, गेहूं प्रजनकों को ‘वैकल्पिक बौने जीन’ के वाहक गेहूं किस्म का चयन करने में सहायता करेंगे।
    जीनों के अंतरण के आधार पर बनार्इ जाने वाली गेहूं की  किस्म चावल के अवशिष्टों युक्त एवं शुष्क मृदा में भी बुवार्इ के लिये उपयुक्त होगी। उपरोक्त उपयोगों के साथ साथ जी एम का उपयोग पौधों के निर्माण में सहायक है, जिनसे वैकल्पिक संसाधनों के रूप में उद्योगों में वसा, र्इंधन व फार्मास्युटिक पदाथोर्ं की आपूर्ति की जाती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner