Super Exam Biology Molecular basis of Inheritance / विरासत का आणविक आधार Question Bank वंशागति का आण्विक आधार एवं जैव तकनीकी

  • question_answer
    कथन (A): बलात्कार एवं हमले के मामलों में अपराधियों की पैतकता एवं पहचान (Paternity and identity) स्थापित करने में (DNA) फिंगर प्रिंट एक शक्तिशांली उपकरण बन गया है   (RPSC 2013,UPSC 2000)
    कारण (R): DNA विश्लेषण के लिए बाल, लार एवं शुष्क वीर्य जैसे लेश साक्ष्य पर्याप्त हैं।

    A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), का सही कारण है।

    B) तथा (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), का सही कारण नहीं है।

    C) सही है, परन्तु (R) गलत है।

    D) गलत है, परन्तु (R) सही है।

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), का सही कारण है।
    व्याख्या - बलात्कार, हत्या के मामले में अपराधियों की पहचान करना तथा माता पिता की पहचान को स्थापित करने, आनुवांशिक रोगों की पहचान करने इत्यादि में डी.एन.ए. फिंगर प्रिंटिग का प्रयोग किया जाता है। इसमे अपराध स्थान से प्राप्त रक्त, बाल, त्वचा कोशिकाओं, लार एवं अन्य आनुवंशिक सबूतों से पृथक किये गए DNA के VNTR पैटर्न की आरोपी के DNA से तुलना करने पर यह पता चलता है कि वह निर्दोष है या अपराधी।
    डीएनए फिंगर प्रिंटिंग तकनीक का प्रारंभिक विकास एलेक जेफ्री द्वारा किया गया। इन्होंने सेटलाइट डीएनए को प्रोब के रूप में उपयोग किया जिसमें काफी बहुरूपता मिलती है। इसे अनुबद्ध पुनरातक की विभिन्न संख्या (Variable number of tandem reapets-VNTR) के रूप में जानते हैं। VNTR, एक ही प्रकार के न्यूक्लियोटाइड सीक्वेंस की पुनरावृत्ति है, जो सभी प्राणियों में भिन्न-भिन्न रहती है। सदर्न ब्लॉट हाइब्रिडार्इजेशन जिसमें विकिरण चिन्हित VNTR एक प्रोब के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसमें शामिल है
    i. डीएनए का विलगन
    ii. प्रतिबंधन एण्डोन्यूक्लिएज द्वारा डीएनए का पाचन
    iii. इलेक्ट्रोफोरेसिस द्वारा डीएनए खंडों का पृथक्करण
    iv. पृथक्कृत डीएनए खंडों का संश्लेषित झिल्ली जैसे-नाइट्रोसेलुलोज या नाइलान पर स्थानांतरण (ब्लाटिंग)
    v. चिन्हित वी एन टी आर प्रोब का उपयोग करते हुए संकरण
    vi. स्वविकिरणी चित्रण द्वारा संकरित डीएनए खंडों का पता लगाना।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner