Super Exam Biology Molecular basis of Inheritance / विरासत का आणविक आधार Question Bank वंशागति का आण्विक आधार एवं जैव तकनीकी

  • question_answer
    दिया गया है                      (UPPCS 2006, 2008)
    1. रुधिर कोशिकाएं
    2.  अस्थि कोशिकाएं
    3. बाल रज्जु
    4. लार (सलाइवा)
    अपराध की जांच में डी.एन.ए. परीक्षण हेतु जो नमूने लिए जाते हैं वे हो सकते हैं
    कूट:

    A) केवल 1, 2 और 3

    B) केवल 1 और 4

    C) केवल 2 और 3

    D) 1, 2, 3 और 4

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2, 3 और 4
    व्याख्या - किसी भी व्यक्ति के विभिन्न ऊतकों (जैसे-खून, बाल पुटक, त्वचा, अस्थि कोशिकाएं, लार, शुष्क शुक्राणु आदि) से प्राप्त डीएनए में एक समान बहुरूपता मिलती है जो न्यायालयीन उपयोग में एक पहचान औजार के रूप में उपयोगी है। चूंकि बहुरूपता जनक से बच्चों की ओर वंशागत हो है, इसलिए डीएनए फिंगर प्रिंटिंग विवाद की स्थिति में पैतला परीक्षण में सहायक है। डी.एन.ए फिंगर प्रिंटिंग एक विधि है, जिसके प्रयोग से DNA नमूने के द्वारा किसी की व्यक्तिगत पहचान की जाती है। इसमें उनके DNA के विशिष्ट पैटर्न की पहचान की जाती है अर्थात व्यक्तियों की जेनेटिक स्तर पर पहचान करने हेतु उपयोग की जाने वाली तकनीक को ‘डी.एन.ए. फिंगर प्रिंटिंग’ कहते है। भारत के डॉ. लालजी सिंह को डीएनए फिंगरप्रिटिंग का जनक भी कहा जाता है।
    टिप्पणी - डीएनए फिंगर प्रिंटिंग में डीएनए सीक्वेंस में स्थित कुछ विशिष्ट जगहों के बीच विभिन्नता का पता लगाते हैं द्य इसको पुनरावृत्ति डीएनए (रीपीटेटिव डीएनए) कहते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner