Super Exam Economics Miscellaneous / विविध Question Bank विविध

  • question_answer
    निम्नलिखित कथनों में से कौन-से कथन सत्य हैं?
    1. परम्परागत खाद्यान्नी फसलों की जगह अधिक आय प्रदान करने वाली फसलों को उगाना कृषि विविधीकरण कहलाता है। 
    2. राष्ट्रीय महिला कोष सभी (पुरुष/महिला) लोगों को सूक्ष्म साख उपलब्ध कराती है।
    3. सूक्ष्म साख का उद्देश्य महिलाओं को बिना किसी सम्पाश्विक गारन्टी के आय सृजनकारी गतिविधियों के लिए साख उपलब्ध कराना।
    कूटः

    A) केवल 1    

    B)        केवल 2 

    C) 1 और 3                   

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर- 1 और 3
    व्याख्या-   
    कृषि विविधीकरण (Agrlcuture Diversification) कृषि के परम्परागत स्वरूप जिसमें मुख्य रूप से खाद्यान्नी फसलें ही उगाई जाती हैंए से हटकर अधिक आय प्रदान करने वाली फसलों को उगाना कृषि विविधीकरण कहलाता है जैसे कि बागवानी, पुष्पखेती, रेशम कीटपालन हेतु शहतूत की खेती आदि है।
    राष्ट्रीय महिला कोष (National Woman Fund) भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय महिला कोष एक विशिष्ट साख वितरण मॉडल- ‘‘राष्ट्रीय महिला कोष मध्यस्थ संगठनों-स्वयं सहायता समूहों-लाभार्थी‘‘ के माध्यम से महिलाओं को सूक्ष्म साख उपलब्ध कराता है। यह साख दुग्ध उत्पादन, मत्स्यपालन, पशुपालन, हथकरघा, हस्तकला, रेशम कीटपालन तथा सामाजिक वानिकी जैसे क्षेत्रों में लगी महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने हेतु उपलब्ध कराई जाती है।
    सूक्ष्म साख (Micro Finance) ग्रामीण निर्धनों, विशेष रूप से महिलाओं को बिना किसी सम्पार्शिवक गारन्टी के आय सृजनकारी गतिविधियों के संचालनार्थ साख सुविधा उपलब्ध कराना सूक्ष्म साख कहलाता है। इसकी कार्य प्रणाली पारम्परिक बैंक साख से भिन्न है। इसके अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह के रूप में संगठित निर्धन व्यक्तियों को साख सुविधा मुहैया कराई जाती है, इसलिए यह प्रणाली उन लोगों को आर्थिक क्षेत्रक की मुख्य धारा से जोड़ती है, जो साधनहीन है तथा सैकड़ों वर्षों से निर्धनता-कुपोषण-अशिक्षा-बेरोजगारी के मकड़जाल में फंसे हैं। इसके अन्तर्गत लाभार्थियों को छोटी-छोटी बचतें करने के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि वे अन्ततः स्वावलम्बी बन सकें। 
    मानव विकास निर्देशांकः एक देश में बुनियादी मानवीय योग्यता की औसत प्राप्ति को मानव विकास निर्देशांक द्वारा मापा जाता है। इसका आकलन संबंधित देश में जीवन प्रत्याशा, शिक्षा के स्तर तथा वास्तविक आय के आधार पर किया जाता है। मानव विकास रिपोर्ट 2010 एवं इसके बाद से मानव विकास सूचकांक के आकलन में (i) जन्म के समय जीवन प्रत्याशा से मापित एक दीर्घ जीवी एवं स्वस्थ जीवन, (ii) शिक्षा प्राप्त करने की मध्यका आयु और विद्यालयी शिक्षा के अपेक्षित वर्षों से मापित शिक्षा सूचकांक तथा (iii) प्रति व्यक्ति आय, मापित एक अच्छा जीवन स्तर, को प्रयुक्त किया जाता है।
    पेएजयूगो प्रणालीः पेएजयूगो पेंशन प्रणाली की एक विधि हैए इसके अन्तर्गत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान कार्यरत कर्मचारियों द्वारा किए गए अंशदान या उनके द्वारा भुगतान किए गए करों से सृजित निधियों में से किया जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner