Super Exam Economics Miscellaneous / विविध Question Bank विविध

  • question_answer
    सतत् नीली अर्थव्यवस्था सम्मेलन का प्रथम आयोजन कहां आयोजित किया गया?

    A) केन्या                                       

    B) कनाडा

    C) जापान                                      

    D) इनमें से कोई नहीं

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर- केन्या
    व्याख्या- नीली अर्थव्यवस्था सम्मेलन का प्रथम आयोजन 2018 में केन्या की राजधानी नैरोबी में आयोजित किया गया। नीली अर्थव्यवस्था के विषय पर आयोजित किया जाने वाला यह पहला सम्मेलन है। इसका आयोजन केन्या ने कनाडा तथा जापान के सहयोग से किया है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य यह था कि नीली अर्थव्यवस्था का विकास कैसे किया जाये तथा जीवन को बेहतर बनाने के लिए दुनिया के महासागरों और जलनिकायों की क्षमता का उपयोग किया जाये। महासागरों तथा सागरों में बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने तथा सागरों के विकास के लिए समावेशी और टिकाऊ तरीके अपनाने के लिए नीली अर्थव्यवस्था लाई गई।
    नीली अर्थव्यवस्था का तात्पर्य ऐसी अर्थव्यवस्था से हैं जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सागरों या महासागरों से जुड़ी हो। इस अर्थव्यवस्था का संबंध जलीय संसाधनों के दीर्घकालीन उपयोग तथा उनके संरक्षण से हैं जिसमें शामिल हैं
    1. महासागर, 2. समुद्र, 3. झीलें, 4. नदियाँ।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner