Super Exam Indian Polity and Civics The State Executive Question Bank राज्य कार्यपालिका

  • question_answer
    निम्नलिखित में से कौन स्वतंत्र भारत के किसी राज्य की सर्वप्रथम महिला राज्यपाल बनी?  (INDIAN POLITY-2013, MPPSC-1995, -2003)

    A) सरोजिनी नायडू

    B) सुचेता कृपलानी

    C) इंदिरा गांधी

    D) विजयलक्ष्मी पंडित

    Correct Answer: A

    Solution :

    व्याख्या-सरोजिनी नायडू भारत की प्रथम महिला हैं, जिन्हें राज्यपाल पद पर मनोनीत किया गया। वे 15 अगस्त, 1947 से 2 मार्च, 1949 तक उत्तर प्रदेश की राज्यपाल थीं। प्रतिवर्ष 13 फरवरी को सरोजनी नायडू की स्मृति में महिला दिवस मनाया जाता है। सरोजनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था। राजकुमारी अमृत कौर स्वतंत्र भारत की पहले मंत्रिमंडल की प्रथम स्वास्थ्य मंत्री थीं। सुचेता कृपलानी किसी भी राज्य (उत्तर प्रदेश) की प्रथम महिला मुख्यमंत्री थी। इन्दिरा गाँधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं लाल बहादूर शास्त्री के मंत्रिमण्डल में सूचना एवं प्रसारण मंत्री थीं। पद्मजा नायडू पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला राज्यपाल (1956-67) थी। सरला ग्रेवाल मध्य प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल (1989-90) थीं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner