Super Exam Biology Human Health And Disease / मानव स्वास्थ्य और रोग Question Bank मानव स्वास्थ्य, रोग एवं उपचार

  • question_answer
    दुधारू पशुओं की निम्नलिखित बीमारियों में से कौन-सी संक्रमणीय हैं?    (MPPSC 1993, UPPCS 2003, UPSC 2005)
    1. फुट एवं माउथ रोग
    2. एंथ्रेक्स
    3. ब्लैक क्वार्टर
    4. काउपॉक्स
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

    A) 1, 2 और 3

    B) 2, 3 और 4

    C) 1 और 4

    D) 1, 2, 3 और 4

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2, 3 और 4
    व्याख्या - खुरपका-मुंहपका रोग (Foot- and- mouth disease-FMD) - गाय, भैंस और हाथी आदि में होने वाला एक संक्रामक रोग है। यह दूधारु पशुओं के बहुत हानिकारक है। पशुओं के जीभ और तलवे पर छालों का होना जो बाद में फट कर घाव में बदल जाते हैं। दुग्ध उत्पादन में 80 फीसदी तक की गिरावट होती है
    एंथ्रेक्स - एक घातक संक्रामक रोग है जो बेसिलस एन्थेसिस जीवाणुओं से होता है। यह मानव के साथ-साथ कर्इ जानवरों जैसे - बकरी, गाय, घोड़ा, भेड़ आदि को भी प्रभावित करता है। ये जीवाणु मिट्टी में मौजूद होते हैं और कर्इ वषोर्ं तक सुप्त (Latent) अवस्था में रह सकते हैं। यह रोग संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने वाले मनुष्य भी संक्रमित हो जाते है। एंथ्रेक्स जीवाणुओं का प्रयोग कर्इ देशों द्वारा जैव-आतंकवाद के रूप में किया गया है।
    पशुओं में लंगडा बुखार (ब्लैक क्वार्टर) - यह रोग क्लास्ट्रीडीयम चाउवोर्इ (Clostridium Chauvoei) जीवाणु के संक्रमण से होता है। मुख्य रूप से गायों को प्रभावित करता है तथा भैस और भेड़ों में कभी-कभी होने वाला रोग है। काऊ पॉक्स - यह एक संक्रामक बीमारी है। इसके संपर्क में आने वाले पशु भी इसके शिकार होते हैं, लेकिन यह परिवर्तित नहीं होती यानि बकरी का पॉक्स गाय में संक्रमित नहीं होता। पॉक्स संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से दूर रखना चाहिए।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner