Super Exam Biology Strategies for Enhancement in Food Production / खाद्य उत्पादन में वृद्धि के लिए रणनीतियाँ Question Bank मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव, खाद्य उत्पादन व जैव उर्वरक

  • question_answer
    पादप प्रजनन का सबसे बड़ा अवरोध क्या है। इससे सम्बंधित
    नीचे दिए गए कथनों में से कूट की सहायता से सही को चुनिए-
    1. फसल और उसके जंगली प्रजातियों में वांछनीय जीन की उपलब्धता।
    2. आधारिक संरचना।
    3. प्रशिक्षित मानव शक्ति।
    4. असंबंधित स्रोतों से जीनों का स्थानान्तरण।
    कूट:

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) केवल 2 और 3

    D) केवल 3 और 4

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या - पादप प्रजनन पादप प्रजातियों का एक उद्देश्यपूर्ण परिचालन है ताकि वांछित पादप किस्में तैयार हो सकें। यह किस्में खेती के लिए अधिक उपयोगी, अच्छा उत्पादन करने वाली एवं रोग प्रतिरोधी होती हैं। मानव सभ्यता के आरंभ से हजारों वर्ष पूर्व से पारंपरिक रूप में पादप प्रजनन पर कार्य चल रहा है। आज भी ऐसी फसलें उपलब्ध हैं जो प्राचीन काल से घरों में प्रयोग होती आ रही हैं। आज जितनी भी मुख्य फसलें हैंय वह सभी पुरानी किस्मों के व्युत्पन्न हैं। प्रतिष्ठित पादप-प्रजनन में शुद्ध वंशक्रम का संकरण अथवा क्रासिंग शामिल है, जिसके पश्चात् कृत्रिम चयन होता है। ताकि अधिक उत्पादन देने वाले, पोषणज तथा रोगों के प्रति प्रतिरोधी, पादपों के वांछनीय विशेषक को तैयार किया जा सके। आनुवंशिकी, आण्विक, जीव विज्ञान तथा ऊतक संवर्धन में हुर्इ उन्नति के साथ साथ आण्विक आनुवंशिक साधन का प्रयोग अब पादप प्रजनन में किया जा रहा है। पादप प्रजनन का सबसे बड़ा अवरोध रोग प्रतिरोधक जीनों की सीमित संख्या की उपलब्धता है जो विभिन्न फसल किस्मों या जंगली प्रजातियों में उपलब्ध होते हैं और पहचाने जाते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner