Super Exam Biology Strategies for Enhancement in Food Production / खाद्य उत्पादन में वृद्धि के लिए रणनीतियाँ Question Bank मानव कल्याण में सूक्ष्म जीव, खाद्य उत्पादन व जैव उर्वरक

  • question_answer
    निम्नलिखित में से कौन-सी एक समुद्री मछली है?

    A) रोहू

    B) हिल्सा

    C) कतला

    D) कॉमन कार्प

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - हिल्सा
    व्याख्या - खुले समुद्री सतह पर रहने वाली मछलियां - हिल्सा, सरडाइन, मैकेरेल, ट्यूना, हेरिंग सागर नितल पर रहने वाली मछलियां - हैलोबेट, कॉड
    ताजे पानी की मछलियां - रोहू, कतला, मृगला हैं।
    मछलियों से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य
    फॉर्मेलिन - रसायन का उपयोग मछली को अधिक समय तक ताजा बनाए रखने के लिए प्रयोग होता है लेकिन इससे कैंसर भी हो सकता है।
    रोहू - भारत में पायी जाने वाली सबसे स्वादिष्ट मछली, जिसे टापरा या रूइ नाम से भी कहते हैं। पूरे विश्व में झींगा का सर्वाधिक उत्पादन भारत में होता है एवं यहां से झींगा का निर्यात भी होता है।
    कतला - देश में सबसे ज्यादा मात्रा में उत्पादित की जाने वाली मछली है इसकी वृद्धि बहुत तेजी से होती हैं। मृगला-यह भारत मे मीठे पानी मे पायी जाती है। यह कावेरी नदी में पाए जाने के कारण इसे IUCN द्वारा अतिसंवेदनशील (Vulnerable) की सूची में रखा गया है। इसकी एक विशेषता है यह नदियों के तेज बहाव में अंडे देती है।
    मांगुर - यह भारत मे मीठे पानी मे पायी जाती है। यह वाय में श्वसन कर सकती है इसे कैट फिश भी कहते हैं जो भारत में पार्इ जाती है। यह IUCN की लाल सूची में संकटग्रस्त (Endangered) में वर्गीकृत है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner