Super Exam General Studies Sculpture in India / भारत में मूर्तिकला Question Bank मध्यकालीन भारत में मूर्तिकला (मूर्तिकला भाग 2)

  • question_answer
    एलिफेंटा की मूर्तिशिल्प के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. एलिफेंटा गुफाओं के मूर्तिशिल्प को धारापुरी गुफा मूर्तिशिल्प भी कहा जाता है।
    2. यहां कुल सात गुफाएं हैं।
    3. यहां स्थापित शिव की त्रिमूर्ति प्रतिमा सबसे आकर्षक है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - एलिफेंटा या धारापुरी गुफाएं भारत में मुम्बई के गेट । वे ऑफ इण्डिया से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित एक स्थल है जो अपनी कलात्मक गुफाओं के कारण प्रसिद्ध है। यहां कुल सात गुफाएं हैं। मुख्य गुफा में 26 स्तंभ हैं जिसमें शिव की मूर्ति को कई रूपों में उकेरा गया हैं। यहां भगवान शंकर की नौ बड़ी-बड़ी मूर्तियां हैं जो शंकर जी के विभिन्न रूपों तथा क्रियाओं को दिखाती हैं। इनमें शिव की त्रिमूर्ति प्रतिमा सबसे आकर्षक है। यह मूर्ति 23 या 24 फीट लम्बी तथा 17 फीट ऊंची है। इस मूर्ति में भगवान शंकर के तीन रूपों का चित्रण किया गया है। इस मूर्ति में शंकर भगवान के मुख पर अपूर्व गम्भीरता दिखती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner