Super Exam General Studies Martial Arts and Sports / मार्शल आर्ट्स एवं खेल Question Bank भारतीय युद्ध कला एवं खेल

  • question_answer
    निम्न कथनों पर विचार कीजिए-                         (IAS 2003)
    1. वर्धमान महावीर की माता, लिच्छवी के मुख्य चेटक की पुत्री थी।
    2. गौतम बुद्ध की माता कोलिय राजवंश की राजकुमारी थीं।
    3. 23 वे तीर्थकर पार्श्वनाथ बनारस से थे। इन कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं ?

    A) केवल 1                    

    B) केवल 2

    C) 2 तथा 3   

    D) 1, 2 तथा 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 2 तथा 3
    व्याख्या - पहला कथन असत्य है, शेष दोनों कथन सत्य हैं क्योंकि वर्धमान महावीर वर्ण के क्षत्रिय एवं कुल के ज्ञातृक थे। इनके पिता का नाम सिद्धार्थ था जो वज्जि संघ के प्रमुख सरदार थे। इनकी माता त्रिशला लिच्छवि शासक चेटक की बहन थी। गौतम बुद्ध की माता का नाम महामाया था,और यह कोलिय वंश से संबंधित थी। इनके जन्म के 7 दिन बाद इनकी माता का निधन हो गया था। गौतम बुद्ध का पालन महारानी की छोटी बहन महाप्रजापती गौतमी ने किया। 23 वें तीर्थकर पाश्र्वनाथ का जन्म अश्वसेन नाम के वाराणसी के इक्ष्वाकुवंशीय राजा के घर हुआ। राजा अश्वसेन की रानी वामा ने पौष कृष्ण एकादशी के दिन महातेजस्वी पुत्र को जन्म दिया, जिसके शरीर पर सर्पचिà था। वामा देवी ने गर्भकाल में एक बार स्वप्न में एक सर्प देखा था, इसलिए पुत्र का नाम ‘ पार्श्व ‘ रखा गया।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner