Super Exam General Studies Martial Arts and Sports / मार्शल आर्ट्स एवं खेल Question Bank भारतीय युद्ध कला एवं खेल

  • question_answer
    बहाई धर्म के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें
    1. बहाई धर्म के संस्थापक बहाउल्लाह थे।
    2. इस धर्म के अनुसार विश्व एकता संभव नहीं है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1                    

    B) केवल 2

    C) 1 और 2                   

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या - बहाई धर्म के संस्थापक बहाउल्लाह थे। जिनका जन्म तेहरान (ईरान) में हुआ था। बहाउल्लाह का शाब्दिक अर्थ है - ‘ईश्वरीय प्रकाश’ या ‘परमात्मा का प्रताप’। बहाउल्लाह ने तीन प्रमुख शिक्षायें दी हैं -
    1. कभी म्यान से तलवार नहीं निकलेगी। सभी अहिंसा का व्यवहार करेंगे और धरती से युद्ध समाप्त हो जायेगा।
    2. वे (बहाउल्लाह) एक हजार वर्ष के लिये अवतार के रूप् में अपनी शिक्षाओं से प्रभावित करेंगे। इस बीच में यदि और ‘कोई उठकर खड़ा होता है और अपने को अवतार बताता है, तो वो गलत है।
    3. विश्व में एकता तथा शान्ति आ जायेगी। मानव जाति निरन्तर प्रगति करेगी। इस क्षण से धरती में जितनी भी ईश्वर की सृजित वस्तुयें हैं उनमें नई क्षमतायें उत्पन्न हो जायेगी। एक नई चेतना जाग्रत हो जायेगी
    टिप्पणी - बहाई पवित्र ग्रन्थ “किताबे अकदस” हमें प्रथम परामर्श यह देती है कि हे आत्मा के पुत्र जब तू एक शुद्ध, दयालु एवं ईश्वरीय प्रकाश से प्रकाशित हृदय धारण करेगा तब तुझे यह सारी सृष्टि अपने घर जैसी प्रतीत होगी। विशेष - भारत में बहाई अनुयायियों के मंदिर नई दिल्ली स्थित लोटस टेम्पल या कमल मंदिर है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner