Super Exam General Studies Martial Arts and Sports / मार्शल आर्ट्स एवं खेल Question Bank भारतीय युद्ध कला एवं खेल

  • question_answer
    कथनों पर विचार करें -
    1. यहूदी धर्म एकेश्वरवादी है।
    2. ईसाई धर्म यहूदी धर्म परंपरा से निकला है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1                    

    B) केवल 2

    C) 1 और 2                   

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - उपरोक्त दोनो कथन सत्य हैं। यहूदी धर्म 9वीं शताब्दी ईसा पूर्व काल का माना जाता है। अत: यहूदी धर्म विश्व के सबसे प्राचीन माने जाने वाले धर्मो में से एक है, इसे दुनिया का प्रथम एकेश्वरवादी धर्म (ईश्वर एक है का सिद्धान्त) माना जाता है। इस धर्म में ईश्वर और उसके नबी अर्थात पैगम्बर (नबी ,का मतलब “ईश्वर का मनुष्य” होता है) की मान्यता प्रधान मानी जाती है। ईसाई धर्म की शुरूआत प्रथम सदी ईसवी में फिलिस्तीन में मानी जाती है। ईसाई धर्म यहूदी धर्म परंपरा से ही निकला एक धर्म है जो एकेश्वरवादी धर्म (ईश्वर एक है का सिद्धान्त) पर विश्वास रखता है। इस धर्म को मानने वाले लोग ईसाई कहलाते है। इनका धर्मग्रंथ “बाइबिल”
    टिप्पणी - फिलिस्तीन लंबे समय तक लेबनान और मिन के बीच का क्षेत्र था। अब इस क्षेत्र पर इजराइल ने कब्जा कर लिया है। यह क्षेत्र यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों तीनों धर्म को मानने वाले के लिए पवित्र माना जाता है। ईसाई धर्म को अंग्रेजी में क्रिशचौनिटी (Christianity) कहते है। और जो इस धर्म के उपासक है उनको यहूदी. (क्रिस्चन) कहा जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner