Super Exam General Studies Martial Arts and Sports / मार्शल आर्ट्स एवं खेल Question Bank भारतीय युद्ध कला एवं खेल

  • question_answer
    आरंभिक मध्युगीन समय में बौद्ध धर्म का पतन किस/किन कारण/कारणों से शुरू हुआ?                                (IAS 2004)
    1. उस समय तक बुद्ध, विष्णु के अवतार समझे जाने लगे और वैष्णव धर्म का हिस्सा बन गए।
    2. अंतिम गुप्त राजा के समय तक आक्रमण करने वाली मध्य एशिया की जनजातियों ने हिंदू धर्म को अपनाया और बौद्धों को सताया।
    3. गुप्त वंश के राजाओं ने बौद्ध धर्म का पुरजोर विरोध किया। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

    A) केवल 1                    

    B) केवल 1 और 3

    C) केवल 2 और 3                          

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या - कथन 1 सत्य है, शेष दोनों कथन असत्य हैं। आरंभिक मध्ययुगीन समय में भारत में बौद्ध धर्म का पतन इसलिए हुआ कि उस समय बुद्ध, विष्णु के अवतार समझे जाने लगे और वैष्णव धर्म का हिस्सा बन गए। वस्तुत: गुप्त वंश के राजाओं ने बौद्ध धर्म का समर्थन किया किया।
    टिप्पणी - बौद्ध धर्म के पतन के कारण अग्रानुसार हैं -
    · हिन्दू धर्म में सुधार
    · बौद्ध धर्म का विभाजन
    · बौद्ध मठों में भ्रष्टाचार
    · राजकीय सहायता का न मिलना
    · मुसलमानों का आक्रमण
    · हिन्दू उपदेशकों का आना


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner