Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank भारत में लघु चित्रकला (चित्रकला भाग 3)

  • question_answer
    मुगलकालीन चित्रकला के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -                           (BPSC 2001)
    1. राज दरबार, शिकार दृश्य से सम्बन्धित नये चित्रों का आरंभ हुआ।
    2. ईरानी शैली का सपाट प्रभाव का स्थान भारतीय शैली के वृत्ताकार प्रभाव ने ले लिया।
    उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - मुगल चित्रकला के समय राजदरबार, शिकार दृश्य से सम्बन्धित नये चित्रों को आरंभ किया तथा नये रंगों और आकारों की शुरूआत की। शिकार, युद्ध के दृश्यों को चित्रित करने के अलावा जहांगीर काल में मनुष्यों तथा जानवरों के चित्रों को बनाने की कला में विशेष प्रगति हुई। ईरानी शैली का सपाट प्रभाव का स्थान भारतीय शैली के वृत्ताकार प्रभाव ने ले लिया, जिससे चित्रों में “त्रिविनितयी” प्रभाव आ गया।
    टिप्पणी - अकबर के काल में पुर्तगाली पादरियों द्वारा राजदरबार में यूरोपीय चित्रकला भी आरंभ हुई। इससे प्रभावित होकर वह विशेष शैली अपनाई गई जिससे चित्रों में करीब तथा दूरी का स्पष्ट बोध होता था। मुगल शैली में मनुष्यों का चित्र बनाते समय एक ही चित्र में विभिन्न चित्रकारों द्वारा मुख, शरीर तथा पैरों को चित्रित करने का परम्परा थी।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner