Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank भारत में लघु चित्रकला (चित्रकला भाग 3)

  • question_answer
    भारत के किस हिस्से में लघु चित्रकला विकसित हुई थी?     (IAS 2001)

    A) उत्तरी भारत

    B)                          उत्तर-पश्चिम भारत

    C) पूर्वी भारत

    D) पूर्वोत्तर भारत

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - पूर्वी भारत
    व्याख्या - भारत में लघु चित्रकला के सबसे प्राचीन, उदाहरण पूर्वी भारत के पाल वंश के अधीन बौद्ध धार्मिक पाठों और ग्यारहवीं-बारहवीं शताब्दी ईसवी सन् के दौरान पश्चिम भारत में में जैन पाठों के सचित्र उदाहरणों के रूप में विद्यमान हैं। पालों का शासन बुद्धवाद के अन्तिम चरण और भारत बौद्ध कला की साक्षी है। नालन्दा, ओदन्तपुरी, विक्रम-शिला और सोमारूप के बौद्ध महाविहार बौद्ध शिक्षा तथा कला के महान केन्द्र थे। बौद्ध विषयों से संबंधित ताड़-पत्ते पर असंख्य पाण्डुलिपियां इन केन्द्रों पर बौद्ध देवताओं की प्रतिमा सहित लिखी तथा सचित्र प्रस्तुत की गई थीं।
    टिप्पणी - लघु चित्रकारी भारतीय शास्त्रीय परम्परा के अनुसार बनाई गई चित्रकारी शिल्प है। “समरांगण सूत्रधार” नामक वास्तुशास्त्र में इसका विस्तृत रूप से उल्लेख मिलता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner