Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank भारत में भित्ति चित्रकला (चित्रकला भाग 2)

  • question_answer
    एलोरा गुफा चित्रकला के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें
    1. एलोरा की चित्रकला शैली अजन्ता के समान हैं।
    2. एलोरा के चित्रों में सफेद और काले रंगों का प्रयोग किया गया है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें.

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 2
    व्याख्या - अजंता और एलोरा की चित्रकला शैली में पर्याप्त विभिन्नता है। अजंता के चित्रों की तुलना में कला - कौशल में ह्रास के लक्षण दिखाई पड़ते हैं। एलोरा की गुफाओं में एक महत्वपूर्ण विशेषता चित्रों का व्यापक प्रयोग है। इन गुफाओं के चित्रों में सफेद, पीले, नीले, काले और हरे रंगों का प्रयोग किया गया है।
    विशेष - एलोरा में कुल 34 गुफाएं हैं। जिसमें 12 बौद्ध, 17 हिन्दू और 5 जैन धर्म से सम्बंधित हैं। ये सभी आस-पास बनी हैं और अपने निर्माण काल के धार्मिक सौहाद्र को दर्शाती हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner