Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank भारत में भित्ति चित्रकला (चित्रकला भाग 2)

  • question_answer
    अजंता गुफा चित्रकला के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. यह जैन धर्म से सम्बंधित है।
    2. यह यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में सम्मिलित है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2

    D) न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 2
    व्याख्या - अजन्ता के चित्रों की मुख्य विषय-वस्तु बौद्ध धर्म है तथा चित्रकार की तूलिका सर्वत्र बुद्ध अथवा बोद्धिसत्त्व को चित्रित करने में ही संलग्न दिखाई देती है। बुद्ध तथा बोधिसत्त्व के ये चित्रांकन प्राय: जातक कथाओं से तथा बुद्ध के जीवन से लिए गये हैं। मूलत: बौद्ध चित्रांकन होने पर भी इन दृश्यांकनों में तत्कालीन समाज का बहुरंगी जीवन प्रतिबिम्बित हो उठा है। अजंता की गुफाओं को वर्ष 1983 में यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया था।
    विशेष - अजंता की गुफाएं औरंगाबाद के उत्तर में 107 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इन गुफाओं का नाम यहां से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ‘अजिंठा गांव के नाम पर रखा गया है। इन गुफाओं की खोज 1819 ईसवी में ब्रिटिश सेना की मद्रास रेजीमेंट के सैन्य अधिकारी द्वारा शिकार खेलते समय की गई थी।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner