Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank भारत में भित्ति चित्रकला (चित्रकला भाग 2)

  • question_answer
    किस गुफा में बोधिसत्व पद्मपाणि का चित्र है?     (IAS 2017)

    A) बाघ गुफाओं

    B) अजंता गुफा

    C) बादामी गुफा

    D)                          सित्तनवासल गुफा

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - अजंता गुफा
    व्याख्या - अजंता की गुफा क्रमांक 1 में बोधिसत्त्व पद्मपानी और बोधिसत्त्व पद्मपाणि के बड़े चित्र हैं। इस चित्र में निम्न विशेषताएं देखी जा सकती हैं -
    अंडाकार चेहरे पर उत्तम अनुपात में पहनाया गया त्रिकोणीय किरीट जिससे माथे पर सिर्फ बालों की पतली सी रेखा दिखाई दे रही है।
    कमल के आकार की आंखें जो आधी बंद हैं।
    कामुकता से भरे अधर।
    धनुष के आकार की भौहें।
    तराशा हुआ नाक, जिसे सफेद रंग से उभारा गया है।
    चौड़ी छाती और पतली कमर।
    गले में एकावली मोतियों की माला है, जिसके बीच में। नीलमणि है। नीलमणि से पीछे गर्दन की ओर जाते हुए मोतियों का आकार छोटा होता जाता है।
    उनकी भुजाएं थोड़ी विचित्र सी हैं और दो हाथ थोड़े भिन्न से। भारतीय शिल्पशास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि, महापुरुषों के हाथ हाथी की सूंड की तरह लंबे होते हैं, जो घुटनों तक पहुंचते हैं। चित्रकार ने संभवत: यही दर्शाने का प्रयास किया है।
    टिप्पणी - बोधिसत्त्व पद्मपाणि का अर्थ है, जिसके हाथों में पद्म या कमल का पुष्य हो।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner