सित्तनवासल भित्ति चित्रकारी के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें - |
1. इन भित्तिचित्रों का बाघ और अजंता की चित्रकला से निकटस्थ सादृश्यता है। |
2. छतों और स्तम्भों पर चित्रकारी की गई है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें |
A) केवल 1
B) केवल 2
C) 1 और 2
D) न तो 1 न ही 2
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर - 1 और 2 |
व्याख्या - सित्तनवासल की गुफाएं तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई शहर के समीप स्थित हैं। इन भित्तिचित्रों का बाघ और अजंता की चित्रकला से निकटस्थ सादृश्यता है। दीवारों पर ही नहीं बल्कि छतों और स्तम्भों पर भी चित्र विद्यमान हैं। इन गुफाओं में चित्रों के लिए उपयोग किए जाने वाले खनिज रंजक हैं, और इन्हें पतले गीले चूने के प्लास्टर की सतह पर रंग डालकर बनाया गया था। हरा, पीला, नारंगी, नीला, काला और सफेद सामान्य रंग है। |
टिप्पणी - कुछ साक्ष्यों के अनुसार ये गुफाएं पल्लव काल की हैं जब राजा महेन्द्रवर्मन प्रथम ने मंदिर की खुदाई करवाई। जबकि एक पाण्डî शासक ने 9 वीं शताब्दी में इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec