Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank भारत में जनजातीय एवं लोकनृत्य (नृत्यकला भाग 2)

  • question_answer
      सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए -
    सूची-I सूची-II
    रासलीला हिमाचल प्रदेश
    छाम छांक उत्तर प्रदेश
    जाबरो लद्दाख
    छपेली नृत्य उत्तराखण्ड
    कूट:

    A) A-2, B-1, C-3, D-4

    B) A-2, B-4, C-3, D-1

    C) A-3, B-2, C-1, D-4

    D) A-1, B-2, C-3, D-4

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - A → 2, B → 1, C → 3, D → 4 व्याख्या - लोकनृत्य एवं सम्बंधित राज्य के संदर्भ में सही सुमलेन अग्रानुसार हैं -
    रासलीला उत्तर प्रदेश
    छाम छांक हिमाचल प्रदेश
    जाबरो लद्दाख
    छपेली नृत्य उत्तराखण्ड
    · रासलीला - यह उत्तर प्रदेश का प्रमुख नृत्य है। लेकिन इसका प्रचलन गुजरात और मणिपुर में भी देखने को मिलता है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित यह नृत्य लोक संस्कृति का उदात्त रूप है। इसमें गोप और गोपियां परम्परागत वेशभूषा में नृत्य करते हैं। इस नृत्य में राधा-कृष्ण बने पात्र की मुख्य भूमिका होती है।
    · छाम छांक - यह हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र में लामाओं द्वारा किया जाने वाला आनुष्ठानिक नृत्य है। भगवान बुद्ध को समर्पित चाखर उत्सव, जो कि तीन वर्षों में एक बार मनाया जाता है, के अवसर पर यह नृत्य किया जाता है।
    · जाबरो - यह लद्दाख में विशेष रूप में चांग थांग क्षेत्र में किया जाने वाला मनोरंजक नृत्य है। इसमें स्त्री-पुरूष दोनों भाग लेते हैं। यह मन्दगति से प्रारंभ होकर धीरे-धीरे तीव्र होता जाता है। यह चांदनी रात में विशेष रूप से लम्बे समय तक चलता है।
    · छपेली नृत्य - यह उत्तराखण्ड के कुमायूं क्षेत्र का सर्वाधिक लोकप्रिय लोक नृत्य है। इस नृत्य में दो नर्तक होते हैं, जो प्रेमी-प्रेमिका, भाई-बहिन, जीजा-शाली आदि कोई भी होते हैं। इस नृत्य में हर्षोल्लास की अभिव्यक्ति की जाती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner