Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank भारत में जनजातीय एवं लोकनृत्य (नृत्यकला भाग 2)

  • question_answer
    निम्न लोकनृत्यों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -                                     (IAS 2011)
    1. तुशिमिग हिमाचल प्रदेश में किया जाने वाला नृत्य है।
    2. चट्टा नृत्य में स्त्री-पुरूष दोनों भाग लेते हैं।
    3. गढ़वाली नृत्य उत्तरांचल का लोकनृत्य है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2   

    B)          2 और 3

    C) 1 और 3

    D)                          1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या - उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं। तुशिमिग हिमाचल प्रदेश, चट्टा उत्तर प्रदेश एव गढ़वाली उत्तराखण्ड का लोकनृत्य
    टिप्पणी - लोकनृत्यों की संक्षिप्त जानकारी
    · तुशिमिग - हिमाचल प्रदेश में किन्नौरी जनजाति द्वारा किया जाने वाला नृत्य है, जो सितम्बर माह में शरद ऋतु मनाने के लिए किया जाता है।
    · चट्टा नृत्य - यह नृत्य उत्तर प्रदेश में प्रचलित एक लोकप्रिय लोक नृत्य है। इस नृत्य में स्त्री-पुरूष दोनों भाग लेते हैं। इस नृत्य की गति प्रारंभ में धीमी होती है लेकिन बाद में तेज हो जाती है। यह नृत्य प्राय: मेलों में तमाशे के रूप में किया जाता है।
    · गढ़वाली नृत्य - यह नृत्य उत्तरांचल के गढ़वाली क्षेत्र में लोकप्रिय है। यह एक सामूहिक नृत्य है, जिसे खेत कटने के अवसर पर आनन्दोत्सव के रूप में सम्पन्न किया जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner