Super Exam Biology Sexual Reproduction in Flowering Plant / फूलों के पौधों में यौन प्रजनन Question Bank पुष्पीय पादपों में प्रजनन

  • question_answer
    एकलिंगी पुष्प के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
    1. एकलिंगी पुष्पों में या तो केवल पुंकेसर अथवा केवल स्त्रीकेसर उपस्थित होते हैं।
    2. सरसों, गुलाब और पिटूनिया के पौधों के पुष्प एकलिंगी पुष्प होते हैं।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A) केवल 1                    

    B) केवल 2

    C) 1 और 2 दोनों             

    D) न तो 1 और न ही 2

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या - जनन अंगों की उपस्थिति के आधार पर पुष्पों के प्रकार-
    एकलिंगी पुष्प (Unisexual Flower) - जब पुष्प में केवल एक लिंग (पुंकेसर या स्त्रीकेसर) उपस्थित होता है। जैसे - लौकी, मक्का। यह दो प्रकार का होता है
    (i) पुंकेसरी (Staminate) - ऐसा एकलिंगी पुष्प जिसमें केवल पुंकेसर (Stamen) होता है।
    (ii) स्त्रीकेसर (Pistillate) - ऐसा एकलिंगी पुष्प जिसमें केवल स्त्रीकेसर (Pistils) होता है।
    (iii) एक लिंगाश्रयी पुष्प (Dioecious) - जब पुंकेसर - तथा स्त्रीकेसर पुष्प अलग-अलग पौधों पर उपस्थित हो, जैसे - पपीता।
    द्विलिंगी पुष्प (Bisexual Flower) - जब पुष्प में दोनों लिंग उपस्थित होते है। जैसे - गुड़हल, सरसों, गुलाब और पिटूनिया।
    नपुंसक पुष्प (Neuter) - जब पुष्प में दोनो लिंग अनुपस्थित होते है।
    उभयलिंगाश्रयी पुष्प (MonoeciousFlowers) - जब नर एवं मादा पुष्प एक ही पौधे पर उपस्थित हों, जैसे - खीरा, ककड़ी अथवा कुकुरबिटेसी कुल के सदस्य।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner