Super Exam Biology Sexual Reproduction in Flowering Plant / फूलों के पौधों में यौन प्रजनन Question Bank पुष्पीय पादपों में प्रजनन

  • question_answer
    पुष्पी पौधों में लैंगिक जनन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
    1. एंजिओस्पर्म के जननांग पुष्प में अवस्थित होते हैं।
    2. पुंकेसर और स्त्रीकेसर पुष्प के जनन भाग हैं जिनमें
    जनन-कोशिकाएं उपस्थित होती हैं।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से गलत है/हैं?

    A) केवल 1    

    B)        केवल 2

    C) 1 और 2 दोनों                             

    D) उपर्युक्त में कोर्इ नही

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - उपर्युक्त में कोर्इ नही
    व्याख्या - एंजिओस्पर्म के जननांग पुष्प में अवस्थित होते हैं। पुंकेसर और स्त्रीकेसर पुष्प के जनन भाग हैं जिनमें जनन-कोशिकाएं होती हैं।
    टिप्पणी - आवृतबीजियों में लैंगिक जनन - पुष्पीय पौधों में विषमयुग्मकीय अर्थात् ऊगैमस (Oogamous) प्रकार का प्रजनन पाया जाता है। यह प्रजनन दो अलग - अलग जनन अंग अर्थात् नर जनन अंग तथा मादा जनन अंग के निर्माण तथा उसकी संलग्नता से पूर्ण होता है। इस जनन में संयोजन करने वाला एक युग्मक (Gamete) छोटा होता है, जो कि फ्लैजिला या रासायनिक आकर्षण के कारण गतिशील होता है जिसे शुक्राणु या स्पर्मेटोजॉयड (Male Gamete or Spermatazoid) कहते हैं जबकि दूसरा युग्मक अपेक्षाकृत बड़ा तथा अचल होता है इसे अण्ड (Ovum or Egg) कहते हैं। विषमयुग्मकीय जनन विधि विकसित विधि मानी जाती है। पुष्पीय पौधों अर्थात् जिमनोस्पर्म, एंजिओस्पर्म के अतिरिक्त यह ब्रायोफाइट्स, टेरिडोफाइट्स तथा अन्य निम्नवर्गीय पौधों की कुछ जातियों में भी होता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner