Super Exam General Studies Martial Arts and Sports / मार्शल आर्ट्स एवं खेल Question Bank परम्परागत युद्धकला एवं खेल

  • question_answer
    प्राचीन खेलों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. संत ज्ञानदेव का संबंध मोक्ष-पट या सांप - सीढ़ी खेल से
    2. पोलो की उत्पत्ति भारत में मानी जाती है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1    

    B)          केवल 2

    C) 1 और 2

    D)          न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - उपर्युक्त दोनों कथन सत्य हैं
    सांप-सीढ़ी को मोक्ष-पट भी कहते हैं। इस खेल को सारिकाओं या कौड़ियों की सहायता से खेला जाता था। सांप-सीढ़ी के खेल का वर्तमान स्वरूप 13वीं शताब्दी में कवि संत ज्ञानदेव द्वारा तैयार किया गया था। यह खेल हिन्दुओं को नैतिकता का पाठ पढ़ाता था। 17वीं शताब्दी में यह खेल थंजावर में प्रचलित हुआ। बाद में इसके आकार में वृद्धि की गई तथा कई अन्य बदलाव भी किए गए। तब इसे ‘परमपद सोपान-पट्टा’ कहा जाने लगा। इस खेल की नैतिकता विक्टोरियन काल के अंग्रेजों को भी भा गई और वे इस खेल को 1892 ईसवी में इंग्लैंड ले गए।
    आधुनिक पोलो की तरह का घुड़सवारीयुक्त यह खेल 34 ईस्वी में भारतीय राज्य मणिपुर में खेला जाता था। इसे ‘सगोल कंगजेट’ कहा जाता था जिसमें सगोल का अर्थ घोड़ा, कंग अर्थात गेंद तथा जेट मतलब हॉकी की तरह की स्टिक था। कालांतर में मुस्लिम शासक उसी प्रकार से ‘चौगान’ (पोलो) और अफगानिस्तानवासी घोड़े पर बैठकर ‘बुजकाशी’ खेलते थे, लेकिन बुजकाशी का खेल अति क्रूर था। सगोल कंगजेट का खेल अंग्रेजों ने पूर्वी भारत के चाय बागानवासियों से सीखा।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner