Super Exam General Studies Sculpture in India / भारत में मूर्तिकला Question Bank प्राचीन भारत में मूर्तिकला (मूर्तिकला भाग 1)

  • question_answer
    सिन्धु सभ्यता की मूर्तिकला के संदर्भ में सत्य कथनों का चुनाव करें -
    1. सिर रहित 2 मानव मूर्तियां हड़प्पा से प्राप्त हुई है।
    2. इनमें एक मूर्ति  लाल बलुए पत्थर की तथा दूसरी मूर्ति  काले पत्थर की बनी है।
    3. लाल बलुए पत्थर की बनी मूर्ति  किसी सीधे खड़े पुरुष की

    A) केवल 1

    B) 2 और 3

    C) 1, 2 और 3

    D) 1 और 3

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1, 2 और 3
    व्याख्या -  सिंधु घाटी सभ्यता के मुख्य शहर हड़प्पा से दो सिररहित (कबंध) मानव मूर्तियां प्राप्त हुई है। ये मूर्तियां अपेक्षाकृत अधिक आकर्षक एवं प्रभावशाली है। इनमें एक मूर्ति  लाल बलुए पत्थर की तथा दूसरी मूर्ति  काले पत्थर की बनी है। दोनों मूर्ति  के मस्तक तथा पैर टूटे हुए है। लाल बलुए पत्थर की बनी मूर्ति  किसी सीधी खड़े पुरुष की मूर्ति  है। इसकी गर्दन के ऊपर, कंधो के निचले भागों तथा जांघो के नीचे छेद बने हुए है, जो किसी बरमे द्वारा उकेरे हुए लगते है। स्लेटी पत्थर की बनी मूर्ति  को देखकर लगता है की इस मूर्ति का मुंड, हाथ-पैर आदि अलग से जोड़ा गया है। यह मूर्ति  किसी स्त्री की है या किसी पुरुष की है, इस बात को लेकर विद्वानों में मतभेद है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner