Super Exam Biology Respiration / श्वसन Question Bank प्रकाश संष्लेषण एवं श्वसन

  • question_answer
    प्रकाश-संश्लेषण होता है?               (BPSC2011)

    A) ऑन्यूक्लिअस में                

    B) माइटोकॉन्ड्रिया में

    C) क्लोरोप्लास्ट में                 

    D) परऑक्सीसोम में

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - क्लोरोप्लास्ट में
    व्याख्या - क्लोरोप्लास्ट नामक कोशिकांग में जैव-रासायनिक प्रकाश-संश्लेषण क्रिया हरी पत्तियों में तो संपादित होती ही है लेकिन यह पौधों के अन्य सभी हरे भागों में (हरे तनों) भी होती है। पत्तियों में मेसोफिल कोशिकाएं होती हैं। जिनमें अत्यधिक मात्रा में क्लोरोप्लास्ट होते हैं। क्लोरोप्लास्ट हरे रंग के लवक होते हैं। इनका हरा रंग इनमें पाए जाने वाले पिगमेंट क्लोरोफिल के कारण होता है।
    सामान्यत: क्लोरोप्लास्ट मेसोफिल कोशिकाओं की भित्ति के साथ पंक्तिबद्ध होता है जिससे कि वे मात्रा में आपतित प्रकाश प्राप्त कर सकें। बैक्टीरिया, नीली हरी शैवालों, लाल शैवालों तथा कवकों को छोड़कर क्लोरोप्लास्ट सभी पौधों की हरी कोशिकाओं में पाए जाते हैं। क्लोरोप्लास्ट प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरोफिल की सहायता से प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन का निर्माण करते हैं। क्लोरोप्लास्ट में एक झिल्ली तंत्र होता है जिसमें प्रैना, स्ट्रोमा लैमिली और स्ट्रोमा तरल होता है। क्लोरोप्लास्ट में सुस्पष्ट श्रम विभाजन होता है। झिल्ली तंत्र प्रकाश-ऊर्जा को ग्रहण करता है और ATP एक NADPH का संश्लेषण करता है। स्ट्रोमा में एंजाइमैटिक प्रतिक्रिय होती है जो \[C{{O}_{2}}\] से शर्करा का संश्लेषण करता है जो बाद में स्टार्च में परिवर्तित हो जाता जाता है, चूंकि यह पूर्णत: प्रकाश पर आधारित है।
    दूसरी प्रतिक्रिया प्रकाश अभिक्रिया के उत्पाद पर निर्भर होती है अर्थात ATP तथा NADPH जो सैद्धांतिक रूप में अंधेरे में संपन्न होती हैं अत: इसे अप्रकाशी अभिक्रिया (Dark Reaction) कहते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner