Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank नृत्य परंपरा का परिचय एंव भारत में शास्त्रीय नृत्य (नृत्यकला भाग 1)

  • question_answer
    भरतनाट्यम शास्त्रीय नृत्य के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें - 1. इसका संबंध दक्षिण भारत के केरल राज्य से है। 2. भरत नाट्यम के नृत्यकार पुरूष और महिलाएं होती हैं। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1    

    B)          केवल 2

    C) 1 और 2   

    D)          न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - न तो 1 न ही 2
    व्याख्या - उपरोक्त दोनों कथन असत्य हैं। वस्तुत: भरत नाट्यम, भारत के प्रसिद्ध नृत्यों में से एक है तथा इसका संबंध दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य से है। साथ ही भरत नाट्यम के नृत्यकार मुख्यत: महिलाएं हैं, वे मूर्तियों के अनुसार अपनी मुद्राएं बनाती हैं, सदैव घुटने मोड़ कर नृत्य करती हैं। यह नितांत परिशुद्ध शैली है, जिसमें मनोदशा व अभिव्यंजना संप्रेषित करने के लिए हस्त संचालन का विशाल रंगपटल प्रयोग किया जाता है।
    टिप्पणी -
    · भरतनाट्यम् का उद्भव और विकास तमिलनाडु और उसके आस-पास के मंदिरों से हुआ।
    · यह एकल स्त्री नृत्य है। यह लास्य को प्रदर्शित करता है और इसे सादिर, दासी अट्टम और तन्जावूरनाट्यम के नामों से भी जाना जाता था।
    · इस नृत्य कला का प्रयोग पल्लव और चोल काल में चरम पर था और उन्नीसवी सदी के अंत तक पाण्ड्य, नायक और मराठा शासकों का संरक्षण इसे मिलता रहा।
    विशेष -
    · भरतनाट्यम अनुनादी है तथा इसमें नर्तक को बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
    · शरीर ऐसा जान पड़ता है मानो त्रिभुजाकार हो अर्थात एक हिस्सा धड़ से ऊपर व दूसरा नीचे।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner