Super Exam General Studies Dance and Music / नृत्य और संगीत Question Bank नृत्य परंपरा का परिचय एंव भारत में शास्त्रीय नृत्य (नृत्यकला भाग 1)

  • question_answer
    कुचिपुड़ी नृत्य के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें - 1. कुचिपुड़ी आंध्रप्रदेश का लोकनृत्य है, जिसमें स्त्री-पुरुष दोनों नर्तक भाग लेते हैं। 2. इसमें प्रत्येक मुख्य चरित्र “दारू” की प्रस्तुतिकरण के साथ मंच पर आता है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) केवल 1    

    B)          केवल 2

    C) 1 और 2

    D)          न तो 1 न ही 2

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या - उपरोक्त दोंनो कथन सत्य हैं। वस्तुत: आंध्र प्रदेश के कृष्णापुरी या कुचेलापुरम गांव से इस नृत्य का विकास हुआ है जहां ये ग्राम -ग्राम घूमकर इसका प्रदर्शन किया करते थे। इसमें प्रत्येक मुख्य चरित्र “दारू” की प्रस्तुतिकरण के साथ मंच पर आता है। दारू गीत की लघु रचना होती है। इस पर भागवत पुराण की कहानियो का मुख्य रूप से प्रभाव है।
    टिप्पणी -
    · कुचिपुड़ी नृत्य को बाला सरस्वती तथा रागिनी देवी ने 20वीं शताब्दी मे पुनर्जीवित तथा प्रसिद्ध बनाया।
    · इस नृत्य में नर्तक स्वयं गायक का भाग भी प्रस्तुत कर सकता है। इसमें लास्य तथा तांडव. दोनों समाहित होते है।
    · कुचिपुड़ी में पानी भरे मटके को सर पर रखकर पीतल की थाली में नृत्य करना अत्याधिक लोकप्रिय है।
    · यह गीत एवं नृत्य का समन्वय है। और भागवत पुराण इसका मुख्य आधार हैं।
    · इस नृत्य ने पद संचालन और हस्तमुद्रा का विशेष महत्व है। इसमें नर्तक द्वारा का संगीत रूप से कथोपकथन का प्रयोग किया जाता है।
    · उसमें पीतल की तस्तरी में पैर रखकर नृत्य करने की परंपरा है।
    · इसके अलावा नर्तक नृत्य के दौरान अपने पैर के अंगूठे से फर्श पर एक आकृति बनाता है।
    · इस नृत्य की दो शैलियां हैं, नृत्य नाटक एवं एकल नृत्य प्रस्तुति।
    · इसमें गायक एक मृदंगम वादक, वीणा वादक और मंजीरा वादक शामिल हैं।
    विशेष - कुचिपुड़ी नृत्य के भाग के रूप में आधुनिक भारत के सबसे लोकप्रिय नृत्य, भामाकल्पम का प्रदर्शन किया जाता है। अन्य लोकप्रिय कुचिपुड़ी नाटकों उषा परिणयम, प्रहलाद चरित्रम, और गोला कलापम हैं। इसमें प्रत्येक अभिनेता के प्रवेश के लिए एक गीत होता है, जिसके द्वारा वह खुद का परिचय कराता है।
                   


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner