Super Exam Physics Wave Optics / तरंग प्रकाशिकी Question Bank तरंग एवं प्रकाशिकी

  • question_answer
    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए            (UPSC 2007)
    (1) कम लम्बाई की बांसुरी से निम्न आवृत्ति की तरंगे उत्पन्न होती है।
    (2) ध्वनि, शैलों में से केवल अनुदैर्ध्य प्रत्यास्थ तरंगो के रूप में प्रगामी होती है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है?

    A) केवल 1

    B) केवल 2

    C) 1 और 2 दोनों

    D) न तो 1 और न ही 2

    Correct Answer: B

    Solution :

    उत्तर - केवल 2
    व्याख्या - अनुदैर्ध्य अप्रगामी तरंग- जब किसी पाइप के वायु स्तंभ में संचरित अनुदैर्ध्य प्रगामी तरंग पाइप के सिरों से परावर्तित होती है तब परावर्तित तथा आपतित तरंगो के अध्यारोपण से वायु स्तम्भ में अनुदैर्ध्य अप्रगामी बनती है। जैसे- बांसुरी, बीन। अतः अधिक लम्बी बांसुरी से अधिक बड़ी तरंगदैर्ध्य वाली ध्वनि तरंगे उत्पन्न होती है। क्योंकि तरंग की आवृत्ति उसके तरंगदैर्ध्य के .व्युत्क्रमानुपाती होती है। अतः कम लम्बाई की बांसुरी से उच्च आवृत्ति की तरंगे उत्पन्न होगी। शैल में भी वे अनुदैर्ध्य तरंगो के रूप में संचरित होगी।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner