Super Exam Biology The Nervous System / तंत्रिका तंत्र Question Bank तंत्रिका तंत्र

  • question_answer
    मनुष्य के अंगों में से, हानिकारक विकिरणों से सबसे कम सुप्रभाव्य अंग है-               (UPPCS1999, 2011)

    A) आंख

    B)                       हृदय

    C) मस्तिष्क

    D) फेफड़ा

    Correct Answer: C

    Solution :

                  
    उत्तर –मस्तिष्क
    व्याख्या - विकिरणों के माध्यम से वयस्कों का मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र सबसे कम प्रभावित होता है लेकिन विकसित मस्तिष्क पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। पराबैंगनी विकिरणों के कारण जिराडर्मा पिगमेण्टोसम नामक त्वचा का रोग हो जाता है। विकिरण द्वारा सर्वाधिक हानि आंख के लेंस को होती है।
    टिप्पणी - केंद्रीय तंत्रिका तंत्र(CNS) - मानव शरीर में यह तंत्र संबसे महत्वपूर्ण इकार्इ है, जो शरीर की सभी क्रियाओं के लिए सूचनाओं एवं निर्देशों को प्रेरित एवं नियंत्रित करता है, इसके अतिरिक्त सक्रिय शारीरिक अंगों के मध्य समन्वय स्थापित करता है। इसलिए इसे शरीर का CPU कहा जाता है। CNS मुख्यत: दो. अंगों से निर्मित होता है- मस्तिष्क तथा मेरुरज्जु।
    मस्तिष्क(Brain) - यह मनुष्य का सबसे विशेषीकृत तथा सुरक्षित(Protected) अंग होता है। यह समस्त शरीर तथा उसके तंत्रिका तंत्र का नियंत्रण कक्ष होता है। यह अत्यंत कोमल अंग होता है। यह अत्यंत जटिल संरचनात्मकता का प्रदर्शन करता है। मनुष्य का मस्तिष्क खोपड़ी में अस्थियों के खोल क्रेनियम में बन्द रहता है, जो इसे बाहरी आघातों से बचाता है। यह मैनिनजेस आवरण से आवरित रहता है, मैनिनजेस में तीन स्तर होते है। इस आवरण की सबसे बाहरी परत डयूरामैटर, मध्य परत एरेनाएड तथा सबसे भीतरी परत को पायामैटर कहलाती हैं। पायामैटर ऑक्सीजन एवं भोज्य पदार्थ पहुंचाने में सहायक होती है। इसका आयतन पुरुषों में 1260 \[c{{c}^{3}}\] एवं महिलाओं में 1130 \[c{{c}^{3}}\]औसत भार करीब 1200 से 1400 ग्राम होता है। छ: वर्ष की उम्र में मस्तिष्क पूर्ण विकसित हो जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner