Super Exam Biology Biological Classification And System Of Classification / जैविक वर्गीकरण और वर्गीकरण की प्रणाली Question Bank जैविक वर्गीकरण एवं जन्तु जगत

  • question_answer
    सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिये-
    सूची-I       सूची-II
    A. तिलचट्टा 1. इसकी अस्थियों में वायु प्रकोष्ठ होते हैं।
    B. पक्षी          2. इसका शरीर धारारेखीय होता है।
    C. मछली       3. इसका शरीर कठोर बाह्य कंकाल द्वारा ढका होता है।
    D. सर्प           4. इसका शरीर अनेक वलय (Loop) में मुड़ा होता है।
    कूट:

    A)  A\[\to \] 3, B\[\to \]1, C\[\to \] 2, D\[\to \] 4

    B) A\[\to \] 3, B\[\to \] 1, C\[\to \] 4, D\[\to \] 2

    C) A\[\to \] 1, B\[\to \] 3, C\[\to \] 4, D\[\to \] 2

    D) A\[\to \] 1, B\[\to \] 3, C\[\to \] 2, D\[\to \] 4

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर -  A\[\to \] 3, B\[\to \]1, C\[\to \] 2, D\[\to \] 4
    व्याख्या - तिलचट्टे का शरीर कठोर बाह्य कंकाल द्वारा ढका होता है। यह कंकाल विभिन्न इकाइयों (Units) की परस्पर संधियों द्वारा निर्मित होता है जिसके कारण गमन होता है। तिलचट्टे में उपस्थित विशिष्ट पेशियां चलने और उड़ने में सहायक होती हैं।
    · पक्षियों की अस्थियों में वायु प्रकोष्ठ होते हैं, जिनके कारण उनकी अस्थियां हल्की, परंतु मजबूत होती हैं। अग्रपाद की अस्थियां रूपांतरित होकर पक्षी के पंखो का निर्माण होता हैं।
    · मछली का सिर एवं पूंछ उसके मध्य भाग की अपेक्षा पतले एवं नुकीले होते हैं। शरीर की ऐसी आकृति को धारारेखीय कहते है। मछली शरीर के दोनों तरफ एकांत क्रम में वलय बनाकर पानी में तैरती है।
    · सर्प का मेरुदंड लंबा होता है। शरीर की पेशियां क्षीण एवं असंख्य रहती हैं। वे परस्पर संयुक्त होती हैं। सर्प का शरीर अनेक वलयों में मुड़ा होता है। प्रत्येक वलय आगे को धक्का देता है। इस कारण सर्प बहुत तीव्र गति से आगे की ओर चलता है, लेकिन सीधी रेखा में नहीं चलता अर्थात सर्प अपने शरीर के दोनों तरफ एकांतर क्रम में वलय बनाते हुए भूमि पर वलयाकार गति करते हुए आगे की ओर फिसलता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner