Super Exam Biology Biological Classification And System Of Classification / जैविक वर्गीकरण और वर्गीकरण की प्रणाली Question Bank जैविक वर्गीकरण एवं जन्तु जगत

  • question_answer
    प्लांटी और ऐनिमेलिया जगत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
    1. ऐनिमेलिया वर्ग में ऐसे बहुकोशिक यूकैरियोटी जीव आते हैं, जो विषमपोषी होते हैं।
    2. प्लांटी वर्ग में ऐसे बहुकोशिक यूकैरियोटी जीव आते हैं, जिनमें कोशिका भित्ति अनुपस्थित होती है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A) केवल 1    

    B)               केवल 2

    C) 1 और 2 दोनों            

    D)               न तो 1 और न ही 2

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - केवल 1
    व्याख्या - ऐनिमेलिया वर्ग में ऐसे सभी बहुकोशिक यूकैरियोटिक जीव सम्मिलित रहते हैं, जिनमें कोशिका भित्ति नहीं पार्इ जाती है। इस वर्ग के जीव विषमपोषी होते हैं। जबकि प्लांटी वर्ग में ऐसे बहुकोशिक यूकैरियोटिक जीव सम्मिलित हैं, जिनमें कोशिका भित्ति उपस्थित होती है। ये स्वपोषी (Autotrophs) होते हैं और प्रकाश-संश्लेषण के लिये क्लोरोफिल का प्रयोग करते हैं। इस वर्ग में सभी पौधों को रखा गया।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner