Super Exam Biology Biological Classification And System Of Classification / जैविक वर्गीकरण और वर्गीकरण की प्रणाली Question Bank जैविक वर्गीकरण एवं जन्तु जगत

  • question_answer
    निम्नलिखित में कौन कीटों से प्राप्त नहीं होता है?    (MPPSC 2010, UPPCS2016, 2018)

    A)  रेशम                        

    B)                               शहद

    C) लाख                        

    D)                मोती

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - मोती
    व्याख्या - मोती का निर्माण मोलस्का संघ के जीव- पिंकटैडा (Pinctada) या पर्ल ओइस्टर (Pearl Oyester) द्वारा किया जाता है। मधुमक्खियां फूलों से मकरंद इकट्ठा कर शहद का निर्माण करती है। इस दौरान मधुमक्खियां परागण के कार्य में सहायक होती है। मधुमक्खी की औसत गति सामान्यत: 15 मील प्रति घंटा (लगभग 21 किमी. प्रति घंटा) होती है। भोजन आदि एकत्र करने के बाद वापस लौटते समय उनकी गति में गिरावट आ जाती है, जो लगभग 12 मील प्रति घंटा (17 किमी. प्रति घंटा) हो सकती है। लाख (Lac) - लैसीफर लेक्का (Laccifer lacca) एवं कैरिया लैक्का (Kerria lacca) नामक कीट से मिलता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner