Super Exam Biology Plant Growth and Development / पौधे की वृद्धि और विकास Question Bank जैव विकास

  • question_answer
    डाइनोसोर थे-                              (UPPCS 1998, 2001)

    A) सीनोजोइक सरीसृप

    B) मेसोजोइक पक्षी

    C) पैलियोजोइक एम्फीबिया

    D) मेसोजोइक सरीसृप

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - मेसोजोइक सरीसृप
    व्याख्या - ‘डाइनोसोर’ विशालकाय सरीसृप (Reptiles) थे, जो कि मध्यजीवी या मेसोजोइक महाकल्प (Mesozoic Era) में थे। डायनासोर का अर्थ ग्रीक भाषा में बड़ी छिपकली होता है। लगभग 16 करोड़ वर्ष तक पृथ्वी के सबसे प्रमुख स्थलीय कशेरुकी जीव थे। यह ट्राइएसिक काल (Peroid) के अंत (लगभग 23 करोड़ वर्ष पहले) से लेकर क्रीटेशियस काल (लगभग 6.5 करोड़ वर्ष पहले), के अंत तक अस्तित्व में रहे, इसके बाद इनमें से ज्यादातर क्रीटेशियस -तृतीयक विलुप्ति घटना के फलस्वरूप विलुप्त हो गये। मध्यजीवी महाकल्प को तीन कल्पों-ट्रायसिक कल्प (3.8 करोड़ वर्ष का), जुरैसिक कल्प (5.7 करोड़ वर्ष का), तथा क्रीटेशियस काल (7 करोड़ वर्ष का) में विभाजित है।
    टिप्पणी - क्रिटेशियस काल में डाइनोसोर, पुष्पीय पादपों, स्तनियों का विकास हुआ, किन्तु अन्तिम चरण में उत्तरी महाद्वीपों के संयुक्त होने, गोण्डवाना महाद्वीप के पृथक होने तथा पृथ्वी पर उल्का पिण्डों के गिरने से डाइनोसोरों सहित लगभग 76 % जातिया विलुप्त हो गयी। गुजरात के बालासिनोर में स्थित रैयोली गांव में 128 एकड़ में बना देश का पहला और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डायनासोर जीवाश्म पार्क है। यहां डायनासोर के इतिहास को बताने वाला पहला म्यूजियम भी बनाया गया है। यंहा पर डायनासोर के 6.5 करोड़ वर्ष का इतिहास और 13 जातियों के बारे में जानकारी उपलब्ध करार्इ गर्इ है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner