Super Exam Biology Reproduction and Endocrine System / प्रजनन और अंत: स्रावी प्रणाली Question Bank जीवों में जनन एवं मानव जीवन

  • question_answer
    जंतुओं में निषेचन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिय-
    1. सभी ओविपेरस जंतुओं में निषेचन मादा के शरीर के बाहर पूर्ण होता है।
    2. शुक्राणु और अंडाणु का संलयन निषेचन कहलाता है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

    A) केवल 1                    

    B) केवल 2

    C) 1 और 2 दोनों             

    D) न तो 1 और न ही 2

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर - केवल 2
    व्याख्या - शुक्राणु और अंडाणु दोनों एकल कोशिका होते हैं। इनका संलयन निषेचन कहलाता है, जिससे बनने वाला जाइगोट लगातार विभाजित होकर सन्तति कोशिकाओं बनाता है, तत्पश्चात् कोशिकाएं समूह बनाकर विभिन्न ऊतकों और अंगों में रूपान्तरित हो जाती हैं।
    § कुछ ओवीपेरस जंतु में निषेचन शरीर के बाहर तो कुछ में शरीर के अंदर ही होता है। लेकिन सभी ओवीपेरस जन्तुओं में बाह्य निषेचन नही होता है। जैसे - चिड़िया, मुर्गी में आंतरिक निषेचन होता है। अनेक जंतुओं (मेंढक, मछली आदि) में निषेचन मादा जंतु के शरीर के बाहर होता है। इन जंतुओं में निषेचन जल में पूर्ण होता है मादा जैसे ही अंडे देती है नर जन्तु उस पर शुक्राणु छोड़ देता है। शुक्राणु अंडकोशिका के संपर्क में आने पर निषेचन पूर्ण होता है। इस प्रकार के निषेचन में नर एवं मादा गैमीट का संलयन मादा के शरीर के बाहर होता है, उसे बाह्य निषेचन (External Fertilization) कहते हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner