Super Exam Biology Reproduction and Endocrine System / प्रजनन और अंत: स्रावी प्रणाली Question Bank जीवों में जनन एवं मानव जीवन

  • question_answer
    मानव भ्रूण का हृदय कब स्पन्दन करने लगता है?                                                                               (UPSC 1994)

    A) अपने परिवर्धन के प्रथम सप्ताह में

    B) अपने परिवर्धन के तृतीय सप्ताह में

    C) अपने परिवर्धन के चतुर्थ सप्ताह में

    D) अपने परिवर्धन के छठे सप्ताह में

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - अपने परिवर्धन के चतुर्थ सप्ताह में
    व्याख्या - मानव भ्रूण का विकास - अंतर्रोपण (implantation) के तुरंत बाद अन्तर कोशिका (Inner cells) समूह (भ्रुण) बाह्यत्वचा (ectoderm) नामक एक बाहरी स्तर और अंतस्त्वचा (endoderm) नामक एक भीतरी स्तर में विभेदित हो जाता है। इस एक्टोडर्म और एंडोडर्म के बीच जल्द ही मध्यजनस्तर (Meso derm) प्रकट होता है। ये तीनों ही स्तर वयस्कों में सभी ऊतकों (अंगों) का निर्माण करते हैं। अंतर कोशिका समूह में कुछ निश्चित तरह की कोशिकाएं समाहित रहती है, जिन्हें स्टेम कोशिकाएं कहते हैं। जिनमें यह क्षमता होती है कि वे सभी अंगों एवं ऊतकों को उत्पन्न कर सकती हैं। गर्भधारण के बाद भ्रूण का हृदय निर्मित होता है। एक बढ़ते हुए भ्रूण का पहला संकेत स्टेथोस्कोप से चतुर्थ-पंचम सप्ताह में स्पन्दन (Pulsation) हृदय की धड़कनों को ध्यानपूर्वक सुना जा सकता है। भ्रूणीय विकास के तीसरे से आठवें सप्ताह को भ्रूण विकास काल कहते हैं, क्योंकि यह अंग विकास का मुख्य समय होता है। गर्भधारण के दूसरे माह के अन्त तक भ्रूण के पैर और अंगुलियां विकसित होती हैं। 12वें सप्ताह (पहली तिमाही) के अन्त तक, लगभग सभी प्रमुख अंग-तंत्रों की रचना हो जाती है। तीसरे महीने से जन्म तक के समय को भ्रूणकाल (Foetal Peroid) कहलाता हैं, जिसमें ऊतकों तथा अंगों का परिपक्वन (Maturation) तथा शारीरिक वृद्धि होती है। गर्भावस्था के पाचवें माह के दौरान गर्भ की पहली गतिशीलता और सिर पर बालों का उग आना सामान्यत: देखा जा सकता है। लगभग 24 वें सप्ताह के अन्त तक (दूसरी तिमाही) के अंत में, पूरे शरीर पर कोमल बाल निकल आते हैं, आंखों की पलकें अलग-अलग हो जाती हैं और बरौनियां (Eyelashes) बन जाती हैं। गर्भावस्था के 9 वें माह के अन्त तक गर्भ पूर्ण रूप से विकसित हो जाता है और प्रसव (Delivery) के लिए तैयार हो जाता है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner