Super Exam Geography Climate / जलवायु Question Bank जलवायु एवं जलवायु प्रदेश

  • question_answer
    निम्न में से कौनसाध्कौनसे जलवायु शुष्क जलवायु है
    1. मरुस्थलीय जलवायु
    2. स्टैपी जलवायु
    3. अल्पाइन

    A) 1 और 2

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: A

    Solution :

    उत्तर - 1 और 2
    व्याख्या -- अल्पाइन शुष्क जलवायु नहीं है जबकि मरुस्थली एवं स्टैपी: शुष्क जलवायु है। शुष्क जलवायु की विशेषता वर्षा की कमी होना है। मरुस्थलीय एवं स्टेपी जलवायु शुष्क जलवायु के ही समूह हैं।
    मरुस्थलीय जलवायु भूमध्य रेखा के दोनों ओर दोनों ही गोलाडोर्ं में \[15{}^\circ \]अक्षांश से 30 अक्षांश के मध्य पार्इ जाती है। इस जलवायु क्षेत्र में तापमान अधिक होता है। तापमान का वार्षिक औसत \[38{}^\circ \]है। वार्षिक वर्षा की औसत मात्रा 25 से 35 सेन्टीमीटर के लगभग ही होती है।
    स्टेपी जलवायु भूमध्य रेखा के दोनों ओर मरुस्थल एवं आर्द्र जलवायु के बीच स्थित है। ठण्ड के दिनों में यहां चक्रवात आते हैं, शीत ऋतु में अधिक ठण्ड और गर्मी की ऋतु में ज्यादा गर्मी यहां की विशेषता है। अरेबिया आस्ट्रेलिया के कुछ भाग एवं र्इरान का दक्षिणी हिस्सा मैक्सिको और भारत के कुछ हिस्से इसके अन्तर्गत आते हैं। इन क्षेत्रों में औसत वार्षिक तापमान \[21-22{}^\circ \] होता है और वार्षिक वर्षा कम होती है ।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner