Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank चित्रकला परिचय एवं प्रकार (चित्रकला भाग 1)

  • question_answer
    प्रागैतिहासिक चित्रकला के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें -
    1. इन चित्रों में अधिकतर आखेट के चित्र प्राप्त होते हैं।
    2. इनमें पशु-पक्षियों का अंकन मुद्राओं के साथ करने का प्रयास किया गया है।.
    3. भारत की प्रागैतिहासिक गुफा चित्रकारी, स्पेन की शैलाश्रय चित्रकलाओं से मिलती जुलती है। उपरोक्त में से सत्य कथनों का चुनाव करें

    A) 1 और 2   

    B) 2 और 3

    C) 1 और 3

    D) 1, 2 और 3

    Correct Answer: D

    Solution :

    उत्तर – [d] 1, 2 और 3
    व्याख्या - उपरोक्त सभी कथन सत्य हैं। प्रागैतिहासिक चित्रकला की मुख्य विशेषताएं निम्नानुसार हैं -
    इन चित्रों में अधिकतर आखेट के चित्र प्राप्त होते हैं। आखेटकों के पास नोंकदार भाले, ढाल और धनुष-बाण आदि दिखाए गए हैं। भारत की प्रागैतिहासिक गुफा चित्रकारी, स्पेन की शैलाश्रय चित्रकलाओं से असाधारण रूप से मेल खाती है। ये चित्रकलाएं आदिम अभिलेख हैं जिन्हें अपरिष्कृत किन्तु यथार्थवादी ढंग से तैयार किया गया है। इनमें पशु-पक्षियों का अंकन मुद्राओं के साथ करने का प्रयास किया गया है। कुछ चित्रों में आदि धर्म और जादू-टोने एवं कृषक जीवन का चित्रण भी किया गया है। रंगों में व्यापकता नहीं मिलती, हालांकि कुछ चित्रों को गेरू, खड़िया और काले आदि रंगों से रंगा गया है।
    टिप्पणी - भारत में प्रागैतिहासिक गुफाएं एवं चित्रकला आदमबेटका, भीमबेटका, महादेव, उत्तरी कर्नाटक और आन्ध्र प्रदेश के क्षेत्रों में मिलती हैं।.


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner