Super Exam Indian Polity and Civics Federalism and Center State Relation Question Bank केंद्र एवं राज्यों के मध्य संबंध

  • question_answer
    भारत के संविधान से संबंधित, निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?

    A) वन                            -               समवर्ती सूची

    B) शेयर बाजार -               समवर्ती सूची

    C) डाक-घर बचत बैंक      -               संघीय सूची

    D) लोक स्वास्थ्य             -               राज्य सूची

    Correct Answer: B

    Solution :

    व्याख्या-सही सुमेलित इस प्रकार हैः वन                            -               समवर्ती सूची शेयर बाजार -               सघं सूची डाक-घर बचत बैंक      -               संघीय सूची लोक स्वास्थ्य             -               राज्य सूची भारतीय संविधान की 7वीं अनुसूची में केन्द्र तथा राज्यों को दिए गए अधिकार एवं शक्तियों से संबंधित तीन सूचियाँ हैं: 1. संघ सूचीः इसमें वे विषय शामिल हैं, जिन पर कानून बनाने की शक्ति केवल संसद को प्रदान की गयी है। इसमें प्रायः वे विषय शामिल किए गए हैं, जिनका सम्बंध राष्ट्रीय महत्व के विषयों से है। संघ सूची में मूलतः 97 विषय शामिल थे। संविधान लागू होने के बाद इसमें 5 बार संशोधन किए गए हैं। वर्तमान में इस सूची में 100 विषय शामिल हैं। 2. राज्य सूचीः इसमें शामिल विषयोंपरराज्य के विधानमण्डलों को कानून बनाने की शक्ति प्राप्त है। साधारण स्थितियों में संसद इस शक्ति का उल्लंघन नहीं कर सकती। इस सूची में क्षेत्रीय अथवा स्थानीय महत्व के विषय शामिल हैं, जैसे- लोक व्यवस्था, पलिस। स्थानीय शासन, कृषि, लोक स्वास्थ्य और स्वच्छता आदि। राज्य सची में मूलतः 66 विषय शामिल थे। बाद में 7वें संविधान संशोधन, 1956 द्वारा 1 विषय को हटाया गया जबकि 42वें संविधान संशोधन, 1976 द्वारा चार विषय को हटा दिया गया। वर्तमान में इस सूची में संख्या की दृष्टि से 61 विषय शेष हैं। 3. समवर्ती-सूचीः इसे तीसरी सूची भी कहते हैं। इसमें शामिल विषयों पर राज्य विधायिका तथा संसद दोनों को विधि निर्माण की शक्ति प्रदान की गयी है। समवर्ती सूची में मूलतः 47 विषय थे। परन्तु बाद में 5 विषय 42वें संविधान संशोधन, 1976 के माध्यम से जोड़ी गईं। इस प्रकार वर्तमान में समवर्ती सची के अन्तर्गत कुल 52 विषय हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner