Super Exam Indian Polity and Civics Supreme Court and High Court Question Bank उच्च न्यायालय

  • question_answer
    वर्तमान में भारत में कितने उच्च न्यायालय हैं?

    A) 20

    B) 23

    C) 25

    D) 29

    Correct Answer: C

    Solution :

    व्याख्या-वर्तमान में उच्च न्यायालय की पीठ की अवस्थिति या क्षेत्राधिकार की सूचीः
    क्र.सं. नाम स्थापना राज्य क्षेत्रीय क्षेत्राधिकार खण्डपीठ व पीठ
    1. कलकत्ता 1862 प. बंगाल, अण्डमान-निकाबार द्वीप समूह कोलकाता (पोर्ट ब्लेयर में खण्डपीठ)
    2. बम्बई 1862 महाराष्ट्र, दादरा व नागरा-हवेली एवं दमन-दाव मुम्बई (नागपुर, पणजी व औरंगाबाद में खण्डपीठ)
    3. मद्रास 1862 तमिलनाडु व पुडुचेरी चेन्नई
    4. कर्नाटक 1884 कर्नाटक बंगलुरु
    5. इलाहाबाद 1866 उत्तर प्रदेष इलाहाबाद (लखनऊ में खण्डपीठ)
    6. पटना 1916 बिहार पटना
    7. जम्मू-कश्‍मीर 1928 जम्मू- कश्‍मीर श्रीनगर
    8. मध्य प्रदेश 1956 मध्यप्रदेश जबलपुर (इंदौर व ग्वालियर में खण्डपीठ)
    9. पंजाब व हरियाणा 1947 पंजाब, हरियाणा तथा चंडीगढ़ चंडीगढ़
    10. गुवाहाटी 1948 असम, नागालैण्ड, मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश गुवाहाटी (कोहिमा, इम्फाल अगरतला व शिलांग में खण्डपीठ)
    11. ओडिशा 1948 ओड़िशा कटक
    12. राजस्थान 1949 राजस्थान जोधपुर (जयपुर में खण्डपीठ)
    13. केरल 1958 केरल व लक्ष्द्वीप एर्णोकुलम
    14. गुजरात 1960 गुजरात अहमदाबाद
    15. दिल्ली 1966 दिल्ली दिल्ली
    16. हिमाचल प्रदेश 1967 हिमाचल प्रदेश शिमला
    17. सिक्किम 1975 सिक्किम गंगटोक
    18. छत्तीसगढ़ 2000 छत्तीसगढ़ बिलासपुर
    19. उत्तराखण्ड 2000 उत्तराखण्ड नैनीताल
    20 झारखण्ड 2000 झारखण्ड राँची
    21. मेघालय 2013 मेघालय शिलाँग
    22. मणिपुर 2013 मणिपुर इंफाल
    23. त्रिपुरा 2013 त्रिपुरा अगरतला
    24. आंध्र प्रदेश - आंध्रप्रदेश अमरावती
    25. तेलंगाना 1 जनवरी 2019 तेलगाना हैदराबाद
    टिप्पणी-तेलंगाना उच्च न्यायालय का मूल नाम आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय था, जिसे 1 जनवरी, 2019 को बदलकर तेलंगाना उच्च न्यायालय कर दिया गया। देश के 25वें उच्च न्यायालय आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना 1 जनवरी, 2019 को की गई, जिसका अधिकार क्षेत्र आंध्र प्रदेश राज्य है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य खण्डपीठ आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में है।•
    दिल्ली तथा जम्मू-कश्मीर ऐसे केन्द्रशासित प्रदेश हैं, जिसके पास अपना उच्च न्यायालय है। दिल्ली, उच्च न्यायालय की स्थापना 31 अक्टूबर, 1966 को की गई।
    वर्तमान में चण्डीगढ़, पंजाब व हरियाणा के लिए एक ही साझा उच्च न्यायालय चण्डीगढ़ में कार्यरत है।
    केवल कर्नाटक राज्य न्यायपालिका की 2 सर्किल खण्डपीठ है धारवाड़ एवं गुलबर्गा ।
    असम उच्च न्यायालय का नाम 1971 में बदलकर गुवाहाटी उच्च न्यायालय किया गया था।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner