Super Exam General Studies Painting / चित्रकला Question Bank आधुनिक काल में चित्रकला (चित्रकला भाग 4)

  • question_answer
    वरली चित्रकला का सम्बंध है?

    A) आंध्र प्रदेश की स्त्रियां

    B) मध्य प्रदेश के किसान

    C) महाराष्ट्र के आदिवासी

    D) गुजरात के कारीगर

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर - महाराष्ट्र के आदिवासी
    व्याख्या - वरली (वी) चित्रकला का संबंध महाराष्ट्र के जनजातीय प्रदेश में रहने वाले एक छोटे से जनजातीय वर्ग से है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वरली जाति के आदिवासियों का निवास है। वृक्ष, पक्षी, नर तथा नारी मिल कर एक वर्ली चित्र को पूर्णता प्रदान करते हैं। ये चित्र शुभ अवसरों पर आदिवासी महिलाओं द्वारा दिनचर्या के एक हिस्से के रूप में बनाए जाते हैं। ये साधारण और स्थानीय वस्तुओं का प्रयोग करके बनाए जाते हैं जैसे चावल की लेही तथा स्थानीय सब्जियों का गोंद और इनका उपयोग एक अलग रंग की पृष्ठभूमि पर वर्गाकार, त्रिभुजाकार तथा वृत्ताकार आदि रेखागणितीय आकृतियों के माध्यम से किया जाता है। पशु-पक्षी तथा लोगों का दैनिक जीवन भी चित्रों की विषयवस्तु का आंशिक रूप होता है।
    टिप्पणी - वरली कला की एक मुख्य विशेषता यह है कि, इसमे सीधी रेखा कहीं नजर नहीं आती। बिन्दु से बिन्दु ही जोड़ कर रेखा खींची जाती है। इन्हीं के सहारे आदमी, प्राणी और पेड़-पौधों की सारी गतिविधियां प्रदर्शित की जाति है।
    .


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner