A) 1
B) 2
C) 3
D) 4
Correct Answer: C
Solution :
उत्तर- 3 |
व्याख्या - ऑक्सीजन के तीन समस्थानिक हैं |
\[{{O}^{16}}\]- परमाणु द्रव्यमान 16, प्रोटॉन 8, न्यूट्रॉन 8, प्राप्ति 99.76 % |
\[{{O}^{17}}\]परमाणु द्रव्यमान 17, प्रोटॉन 8, न्यूट्रॉन 9, प्राप्ति 0.04 % |
\[{{O}^{18}}\]- परमाणु द्रव्यमान 18, प्रोटॉन 8, न्यूट्रॉन 10, प्राप्ति 0.2% |
टिप्पणी - ऑक्सीजन के भौतिक गुण |
रंगहीन, गन्धहीन गैस, वायु से भारी एवं जल में अल्प विलेय है। |
फ्लोरीन के बाद सर्वाधिक विद्युत ऋणी तत्व है। विद्युत ऋणता 3.5 है। |
ज्वलनशील नहीं है पर जलने में सहायता देती है। |
ऑक्सीकरण संख्या ऑक्सीजन की सामान्य ऑक्सीकरण संख्या -2 है। डाइऑक्सीजन अणु में यह शून्य, \[{{H}_{2}}{{O}_{2}}\] और क्षार परॉक्साइडों में -1, तथा \[{{O}_{2}}{{F}_{2}}\] में +1 तथा \[O{{F}_{2}}\]में +2 ऑक्सीकरण संख्या होती है। |
सिल्वर, गोल्ड आदि धातुएं ऑक्सीजन अवशोषित कर लेती हैं। पिघला सिल्वर 10 गुनी मात्रा में ऑक्सीजन अवशोषित कर लेता है। |
अधिक दाब और कम ताप पर द्रवीभूत हो जाती है। द्रव ऑक्सीजन का रंग हल्का नीला है। दाब बढ़ाने पर ठोस हो जाती है उपयोग (Uses) - आक्सीजन प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों प्रकार से आवश्यक है। एक ओर जहां यह जीवन के लिए आवश्यक है वहीं प्रकृति में अथवा मानव द्वारा होने वाले परिवर्तनों में आवश्यक है। इसके कुछ उपयोग निम्नलिखित हैं- |
मानव व प्राणियों में जीवन और चेतना बनाये रखने के लिए सामान्य जीवन और अस्पतालों में कृत्रिम श्वसन हेतु। उद्योग और प्रयोगशाला में ऑक्सीकारक के रूप में। |
वेल्डिंग आदि कायोर्ं हेतु उच्च ताप देने के लिए ऑक्सी-ऐसीटिलीन ज्वाला, ऑक्सी-हाइडोजन ज्वाला और ऑक्सी-एथिलीनज्वाला प्राप्त करने के लिए। |
लोहा और इस्पात निर्माण में। |
कोयला और अन्य खदानों में डायनामाइट के स्थान पर कारतूसों को भिगोने के लिए द्रव ऑक्सीजन का प्रयोग किया जाता है। |
द्रव ऑक्सीजन का उपयोग रॉकेट र्इंधन के लिए। |
सल्फ्यूरिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल, क्लोरीनआदि के औद्योगिक उत्पादन में इसका व्यापक रूप में प्रयोग होता है। |
You need to login to perform this action.
You will be redirected in
3 sec