Super Exam Biology Reproduction and Endocrine System / प्रजनन और अंत: स्रावी प्रणाली Question Bank अंतःस्त्रावी तंत्र व हार्मोन

  • question_answer
    कथन  मानव शरीर में यकृत वसा के पाचन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।                                   (UPSC 2008, 2017)
    कारण (R) यकृत दो महत्त्वपूर्ण वसा पाचक एन्जाइम उत्पन्न करता है।

    A)   A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है

    B)   A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

    C)     A सही है, परन्तु R गलत है।

    D)     A गलत है, परन्तु R सही है।

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर -  A सही है, परन्तु R गलत है।
    व्याख्या - यकृत मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि है।
    यकृत के द्वारा पित्त रंस (Bile) का स्त्रावण होता है, जो गॉल ब्लेडर में संग्रहित होता है। पित्त भोजन को अम्लीय से क्षारीय बनाता है जिससे वसा युक्त भोजन पर लाइपेज एंजाइम क्रियाशील हो सके। वसा पाचक एन्जाइम लाइपेज है जो जठर रस तथा आंत्रीय रस में उपस्थित रहता है। यह एंजाइम वसा को वसीय अम्ल तथा ग्लिसरॉल में परिवर्तित करता है। जबकि यकृत वसा पाचक एन्जाइम स्त्रावित नही करता है।
    विशेष - यकृत मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसके द्वारा सैकड़ो क्रियाओं का सम्पादन किया जाता है। इसकी कुछ मुख्य क्रियाएं-पित्त का उत्पादन, ग्लाइकोजेनेसिस क्रिया द्वारा ग्लूकोज का ग्लाइकोजन में परिवर्तन, रक्त में अमीनो अम्ल का नियमन तथा विषाक्त अमोनिया को यूरिया में परिवर्तित करना हैं।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner