Super Exam Economics Planning and Economic Development Question Bank सतत आर्थिक विकास एवं संवृद्धि

  • question_answer
    आर्थिक विकास से संबद्ध जनांकिकीय संक्रमण की निम्नलिखित विशिष्ट अवस्थाओं पर विचार कीजिए
    1. निम्न मृत्यु-दर के साथ निम्न जन्म-दर
    2. उच्च मृत्यु-दर के साथ उच्च जन्म दर
    3. निम्न मृत्यु-दर के साथ उच्च जन्म-दर
    नीचे दिए गए कूटों की सहायता से उपयुक्त अवस्थाओं का सही क्रम चुनिए

    A) 1, 2, 3     

    B)        2, 1, 3

    C) 2, 3, 1     

    D) 3, 2, 1

    Correct Answer: C

    Solution :

    उत्तर-2, 3, 1
    व्याख्या-आर्थिक विकास से संबंधित जनांकिकीय संक्रमण की प्रमुख चार अवस्थाएँ होती हैं
    · पहली अवस्था में राज्य में विकास की निम्न स्थिति के कारण जन्म दर उच्च होने के साथ मृत्यु दर भी उच्च बनी रहती है क्योंकि स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव रहता है।
    · दूसरी अवस्था में विकास कुछ आगे बढ़ता है और स्वास्थ्य सेवा में सुधार होता है। इसलिए जन्मदर उच्च होने के साथ मृत्यु दर में कमी आ जाती है।
    · तीसरी अवस्था में राज्य जब विकसित हो जाता है, तो शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में वृद्धि होती है। इसलिए लोग अत्यधिक जनसंख्या के प्रति सतर्क हो जाते हैं और अपने साथ-साथ देश के संसाधनों के हिसाब से जनसंख्या बढ़ाते हैं।
    · चौथी अवस्था में जनसंख्या स्थिरता की स्थिति में आ जाती है।


You need to login to perform this action.
You will be redirected in 3 sec spinner